फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The condition of the inspector posted in the strong room deteriorated

Lucknow News: स्ट्रांग रूम में तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी

Tue, 04 Jun 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
The condition of the inspector posted in the strong room deteriorated
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात एक और दरोगा की हालत बिगड़ गई। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त और कमजोरी की समस्या बढ़ने पर दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में उल्टी -दस्त और डायरिया के 28 से अधिक मरीज और भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में तैनात दरोगा नागेंद्र सिंह की ड्यूटी ईवीएम की सुरक्षा में लगी है। सोमवार को करीब तीन बजे अचानक दरोगा की हालत खराब हो गई। दरोगा की हालत बिगड़ने पर पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। पिछले सप्ताह ड्यूटी के दौरान ही एक दरोगा की मौत हो गई थी। दरोगा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। इमरजेंसी में डॉ. सलीम ने दरोगा की सेहत को जांचने के बाद भर्ती कर लिया। दरोगा की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, डायरिया और उल्टी, दस्त के 28 से अधिक मरीज भर्ती कराए गए हैं। गर्मी अधिक होने के बाद भी ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम ने बताया कि दरोगा की हालत ठीक है। दरोगा को दस्त के साथ ही कमजोरी की समस्या थी। इलाज के बाद सेहत ठीक है। हालांकि, दरोगा को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed