{"_id":"6748c1b00486ff107b0d4af7","slug":"the-canal-has-not-been-cleaned-for-10-years-raebareli-news-c-101-1-slko1032-123259-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 साल से नहीं हुई नहर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 साल से नहीं हुई नहर की सफाई
Fri, 29 Nov 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। क्षेत्र के फागूपुर गांव के पास सई नदी में लगा पंप शोपीस बनकर रह गया है। पंप से जुड़ी नहर की 10 सालों से सफाई नहीं कराई गई। यही वजह है कि चार किमी. नहर में महज एक किमी. तक पानी पहुंच रहा है। पंप संचालन के लिए यहां कोई विभागीय अभियंता व कर्मचारी नहीं रहता है। रहने के लिए बने आवास खंडहर हो गए हैं।
इस पंप नहर से फागूपुर, महानंदपुर, बछवलखुर्द, मधुकरपुर, महेशपुर, मियापुर, हाजीपुर गांव के किसान सिंचाई करते हैं। पंप नहर से निकलने वाला पानी चार किमी. तक जाता था। इससे करीब 10 हजार किसान सिंचाई करते थे। 10 साल से नहर की सफाई नहीं कराई गई। इससे पानी आसपास किसानों के खेतों तक पहुंचता है।
किसान गनेश कुमार, रामेश्वर, हुबलाल, भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि पानी नहीं आने और देखरेख नहीं होने से नहर पर अतिक्रमण कर लिया गया है। किसी ने नहर को काटकर खेत में मिला लिया है। ऐसे में निजी नलकूपों के भरोसे खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। एमएल सीडी लखनऊ के अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह ने बताया की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, तो इसकी जांच की जाएगी। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है। उनका अतिक्रमण हटवाया जाएगा।