फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of prisoner who escaped from KGMU found hanging in the garden.

Lucknow : केजीएमयू से फरार कैदी का शव बाग में लटका मिला, जेब में मिले कागज से हुई शिनाख्त

Fri, 04 Nov 2022 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of prisoner who escaped from KGMU found hanging in the garden.
(सांकेतिक तस्वीर)

केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल से फरार कैदी विशंभर का शव बृहस्पतिवार सुबह इटौंजा के बेलवा गांव स्थित बाग में पेड़ से लटकता मिला। उसके जेब से मिले कागज में लिखे नंबर से पुलिस ने शिनाख्त की।

विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदयेश कठेरिया के मुताबिक, मूलरूप से लखीमपुर के तेतारपुर फूलबेहड़ निवासी विशंभर हत्या के मामले में शाहजहांपुर जेल में सजा काट रहा था। कैंसर के इलाज के लिए उसे 20 अक्तूबर को शताब्दी अस्पताल लाया गया था। मंगलवार की रात मौका पाकर वह भाग निकला था। इसका मामला चौक थाने में दर्ज है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह विशंभर का शव सीतापुर हाईवे किनारे इटौंजा थानाक्षेत्र के बेलवा गांव स्थित जगदीश के आम के बाग में गमछा व शॉल के सहारे पेड़ से लटकता मिला। शिनाख्त न होने पर इटौंजा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जहां मृतक की जेब से कुछ कागजात और फोन नंबर मिले। इसके सहारे परिजनों से संपर्क कर शिनाख्त करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed