{"_id":"6ad92dd988a6ff17ed03a197","slug":"the-body-of-a-woman-who-had-set-out-for-a-temple-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-lucknow-news-c-13-lko1070-1975287-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंदिर के लिए निकली महिला का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंदिर के लिए निकली महिला का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला
Thu, 22 Oct 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। हुसैनगंज के संजोगनगर निवासी मैना देवी (45) का शव सोमवार शाम कैंट इलाके में लोको वर्कशॉप के सामने जंगल में पेड़ से लटका मिला। बेटे ने मां के एक परिचित युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
मैना देवी के बेटे सरवन के मुताबिक, उनकी मां शनिवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर जाने की बात कहकर निकली थीं। देर तक नहीं लौटने पर बहन ने फोन किया तो उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद रात तक घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने दोबारा फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। सोमवार दोपहर बहन ने मां के मोबाइल पर फोन किया तो एक युवक ने कॉल रिसीव की। मां के बारे में पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। बहन ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो मोबाइल बंद हो गया। इसी शाम करीब पांच बजे घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में लोगों ने मैना देवी का शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस को उनके पास से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला। इसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
छह साल से आरोपी युवक से था परिचय
सरवन ने बताया कि उनकी मां का पिछले छह साल से कैसरबाग के फूलबाग निवासी युवक से परिचय था। उनके पिता उमाशंकर की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। सरवन ने उसी युवक पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। कैंट एसओ गुरप्रीत कौर ने बताया कि परिजनों को तहरीर देने के लिए बुलाया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।