{"_id":"6949b322468945488a056f29","slug":"the-auto-driver-lured-the-student-and-took-her-with-him-lucknow-news-c-13-lko1096-1528855-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लालच देकर छात्रा को साथ ले गया था ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लालच देकर छात्रा को साथ ले गया था ऑटो चालक
विज्ञापन
लखनऊ। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया ऑटो चालक नौवीं की छात्रा को लालच देकर अपने साथ ले गया था। उसने मोहनलालगंज पुलिस को पूछताछ में यह बात बताई है। उधर, घटना से छात्रा काफी डरी है।
पीड़िता की एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी ऑटो चालक रोहित से दोस्ती हुई थी। उसने घुमाने का लालच दिया था। झांसे में आई छात्रा 14 नवंबर को स्कूल के लिए निकली, लेकिन वह तेलीबाग चली गई। यहां आरोपी ने होटल में तीन दिन तक उससे दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता को किराये के मकान में ले गया, जहां रोहित के साथी बाराबंकी के सरवगी घंटाघर निवासी मनीष रस्तोगी और गोरखपुर के ऋतिविक ने एक माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल बंद कर दिया था। मोहनलालगंज पुलिस ने सर्विलांस और छात्रा के इंस्टाग्राम की मदद से उसे खोजा था। इसके बाद रोहित और मनीष को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
तीसरा आरोपी बार-बार बदल रहा लोकेशन
एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताय कि तीसरा आरोपी ऋतिक बार-बार अपनी लोकेश बदल रहा है। हालांकि, पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।