{"_id":"68af6e4c5334621db1038a85","slug":"the-aim-is-to-bring-the-hindu-society-on-one-platform-awadhesh-gupta-lucknow-news-c-13-knp1002-1357397-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज को एक मंच पर लाना लक्ष्य : अवधेश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज को एक मंच पर लाना लक्ष्य : अवधेश गुप्ता
Thu, 28 Aug 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
रहीमाबाद में आयोजित कार्यक्रम में गोरक्षा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को किया गया सम्मानित। साथ ही क
मलिहाबाद। विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस बुधवार को रहीमाबाद में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि व गोरक्षा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने परिषद की स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप की स्थापना 1964 में मुंबई के पवई स्थित स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम में हुई थी, तब से हमारा ध्येय जाति-पंथ से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को एक मंच पर लाना है।
उन्होंने कहा कि परिषद ने हमेशा गोमाता की रक्षा, गंगा मां की अविरलता और पवित्रता के लिए काम किया है। धर्मांतरण, लव जिहाद जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। गौरवशाली इतिहास को आत्मसात कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा धर्म है। प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बेचेलाल, जिला सहमंत्री शैलेंद्र शुक्ला, जिला सहसंयोजक हिंदू जागरण मंच संतोष सिंह, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज व विभाग मंत्री भूपेंद्र अर्कवंशी, अनूप गुप्ता मौजूद रहे।