{"_id":"6adfb1988695d3bd1f05cf52","slug":"the-accused-who-attempted-to-run-over-a-pregnant-woman-with-an-suv-was-hiding-at-a-resort-in-shahdol-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1984310-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहडोल के रिसॉर्ट में छिपा था गर्भवती को एसयूवी से कुचलने की कोशिश का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहडोल के रिसॉर्ट में छिपा था गर्भवती को एसयूवी से कुचलने की कोशिश का आरोपी
Tue, 27 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सुनील
लखनऊ। पारा में गर्भवती से छेड़छाड़ और एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश के आरोपी अधिवक्ता संदीप कुमार द्विवेदी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यहां छिपा हुआ था। सर्विलांस से उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा। मामले में एसयूवी सवार चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि आरोपी संदीप आलमबाग के विराटनगर का रहने वाला है। 21 अक्तूबर की रात ओवरटेकिंग के विवाद में आरोपी अपने एक साथी और तीन महिला मित्रों के साथ बस चालक को पीट रहा था। आरोप है कि इसके बाद उसने पारा निवासी गर्भवती से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसकी व उसके पति की पिटाई कर दी थी। यही नहीं भागते समय एसयूवी से गर्भवती को कुचलने की कोशिश भी की थी। पीड़ित दंपती ने 22 अक्तूबर की रात पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि डीसीपी पश्चिमी की सर्विलांस टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में वर्ष 2024 में मारपीट के दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।