{"_id":"63f484c6a518d6d08f00bf5a","slug":"textile-businessman-arrested-by-nia-team-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA की छापेमारी: टीम ने महमूदाबाद से कपड़ा व्यापारी को उठाया, पुलिस ने कहा- जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA की छापेमारी: टीम ने महमूदाबाद से कपड़ा व्यापारी को उठाया, पुलिस ने कहा- जानकारी नहीं
Tue, 21 Feb 2023 02:15 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:15 PM IST
सार
देश के कई हिस्सो में चल रही एनआईए की छापेमारी में सीतापुर से एक कपड़ा व्यापारी को उठाया गया है। इसके पहले भी उसे हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मंगलवार को जनपद के महमूदाबाद कस्बे में छापा डाला। कस्बे के कुरैशी मार्ग पर रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी को एनआईए ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और अपने साथ लखनऊ ले आई।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए कपड़ा व्यापारी के पिता लखनऊ में संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। कपड़ा व्यापारी की दुकान महमूदाबाद कस्बे के नई बाजार में है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि उक्त कपड़ा व्यापारी को 27 सितंबर को एटीएस ने भी दो अन्य लोगों के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि तब तीन दिन बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
अब एक बार फिर कपड़ा व्यापारी को हिरासत में लेने के बाद से चर्चा का माहौल तेज है। महमूदाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। घर में कपड़ा व्यापारी की मां मौजूद है लेकिन उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।