{"_id":"5a2ee78b4f1c1bd9798c211f","slug":"tet-examiniation-to-be-declared-on-15-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी का रिजल्ट 15 दिसंबर को, 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी का रिजल्ट 15 दिसंबर को, 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए थे शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का परिणाम 15 दिसंबर को घोषित होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
वैसे टीईटी का परिणाम 30 नवंबर को ही जारी होना था लेकिन कई प्रश्नों पर आपत्ति और उसके बाद मामला हाईकोर्ट में जाने पर इसमें विलंब हुआ। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से टीईटी 15 अक्तूबर को कराई गई थी। इसमें प्रदेशभर में 9.76 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद उत्तरकुंजी (आंसर की) जारी हुई तो अभ्यर्थियों ने 12 प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति की। इसके बाद प्राधिकारी कार्यालय ने संशोधित उत्तरकुंजी जारी की, जिसमें दो प्रश्नों में गड़बड़ी मानते हुए अभ्यर्थियों को समान रूप से एक-एक अंक देने का निर्णय लिया गया लेकिन अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने फिर से आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद प्राधिकारी कार्यालय ने पुन: संशोधित उत्तरकुंजी जारी की, जिसमें फिर दो प्रश्नों में गड़बड़ी मानी गई और उसमें भी अभ्यर्थियों को समान रूप से अंक देने का निर्णय हुआ लेकिन अभ्यर्थी इससे भी संतुष्ट नहीं हुए और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।
इस पर अभी सुनवाई चल रही है। इस बीच सचिव डॉ.सुत्ता सिंह ने 15 दिसंबर को टीईटी परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है।