{"_id":"5cb29632677ca87831ac562c6d4f8dca","slug":"terrorist-can-come-with-sant-costume-in-modi-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली: संतों के वेश में आ सकते हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली: संतों के वेश में आ सकते हैं आतंकी
अतुल अवस्थी/बहराइच
Updated Mon, 28 Oct 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की बहराइच में प्रस्तावित रैली में आतंकी या अराजक तत्व संतों के वेश का सहारा ले सकते हैं। यह मानना है जिले व सीमा पर सक्रिय खुफिया एजेंसियों का।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद पुलिस महकमे ने इंडो-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी है। आने-जाने वालों की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
अगर यह कहा जाए कि नरेंद्र मोदी की रैली अराजक तत्वों या दहशतगर्दों के निशाने पर है, तो गलत नहीं होगा। क्योंकि नेपाल सीमा से सटे बहराइच में सुरक्षा का जिम्मा संभाले खुफिया एजेंसियों ने पटना में हुए विस्फोट के पहले ही इस बाबत अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह संकेत दिया गया था कि बहराइच में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की प्रस्तावित रैली में अराजक तत्व विस्फोट का सहारा ले सकते हैं लेकिन पटना में हुए विस्फोट के बाद खुफिया एजेंसियों ने बहराइच को अति संवेदनशील बताया है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी की बहराइच में प्रस्तावित रैली में दहशत गर्द संतों के वेश का सहारा ले सकते हैं। ग्रामीण अंचलों के कार्यकर्ता बनकर भी वह रैली स्थल पर पहुंच सकते हैं। इसके चलते सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
रुपईडीहा, मोतीपुर, सुजौली और मुर्तिहा थानों को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता का कहना है कि सभी थानाध्यक्षों को सजग करते हुए सीमा पार से आने व जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।