फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Terrorist attack threat on lucknow school.

लखनऊ के एक स्कूल को मिली पेशावर जैसे आतंकी हमले की धमकी

Tue, 28 Jun 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jun 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack threat on lucknow school.

खुफिया तंत्र ने पेशावर की तर्ज पर बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के लखनऊ के एक स्कूल पर हमले की साजिश रचे जाने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


अलर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आईजी जोन ने सभी स्कूलों की सुरक्षा व आसपास चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

जारी अलर्ट में कहा गया है कि बच्चों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बांग्लादेश के आतंकी संगठन ने साजिश रची है। अलर्ट की एलआईयू से पुष्टि न होने के बावजूद आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने एसएसपी मंजिल सैनी को सभी स्कूलों की सुरक्षा व आसपास चौकसी बढ़ाने के साथ चेकिंग के आदेश दिए।

विज्ञापन

अन्य स्कूलों की सुरक्षा के लिए भी दिया आदेश

Terrorist attack threat on lucknow school.

एसएसपी ने अलर्ट में बताए गए स्कूल की विभिन्न शाखाओं के साथ अन्य स्कूलों की सुरक्षा के लिए थानेदारों को आदेश दिए। इसके साथ एएसपी व सीओ को स्कूलों की सुरक्षा व चौकसी का जायजा लेकर चेकिंग कराने को कहा।

ए. सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस की टीमें मंगलवार सुबह सभी स्कूलों के संचालक, प्रबंधक व प्रिंसिपल को सुरक्षा के प्रति सतर्क करने के साथ अपने स्तर से कार्रवाई करेंगी। स्कूल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक अलर्ट में बताए स्कूल पर आतंकी हमले की आशंका को लेकर एटीएस की टीम हफ्ता भर से सक्रिय है। स्कूल की विभिन्न शाखाओं के आसपास असमिया बस्ती में रहने वाले लोगों के बारे में छानबीन के साथ स्कूल में आने-जाने वाले मजदूरों पर भी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed