फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Terror of wolves in UP: Two children were buried under a tractor trolley, after that a round of attacks starte

यूपी में भेड़ियों की दहशत: ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए थे उनके दो बच्चे, उसके बाद शुरू हुआ हमलों का दौर

Wed, 28 Aug 2024 08:43 PM IST
रोहित मिश्र अमित पांडेय, अमर उजाला, बहराइच
अमित पांडेय, अमर उजाला, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Aug 2024 08:43 PM IST
सार

Wolf in UP: यूपी के बहराइच जिले में इन दिनों भेड़ियों की दहशत है। वन विभाग की टीम के द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भेड़ियों के बच्चों की मौत के बाद वह आक्रामक हो गए हैं। 

विज्ञापन
Terror of wolves in UP: Two children were buried under a tractor trolley, after that a round of attacks starte
यूपी में भेड़ियों का आतंक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक जारी है। वन विभाग से जुड़े जानकारों का कहना है कि यदि भेड़िया के कुनबे को कोई नुकसान पहुंचाता है तो वह इसका बदला जरूर लेते हैं। शायद इसी का नतीजा है कि आज पूरा जिला भेड़ियों के आतंक से परेशान है। यह आदमखोर भेड़िये इस समय महसी इलाके में ज्यादा सक्रिय हैं। वहां बीते जनवरी माह में एक खेत में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान भेड़िये के दो बच्चों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस खेत में भेड़िये अपनी मांद बनाए थे। इसके बाद भेड़िये हमलावर हुए और जनवरी में ही दो लोगों को मार डाला। और अब बीते डेढ़ माह में महिलाओं व बच्चें समेत सात लोगों को मौत की नींद सुला चुके है।

विज्ञापन


दो दर्जन स्कूल बंद, बच्चे नानी के यहां गए
महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िया की दहशत से करीब दो दर्जन परीषदीय स्कूल पूरी तरह से बंद हो गए है। हालांकि इन स्कूलों में शिक्षक जाते है लेकिन पढ़ाई के लिए बच्चे नहीं मिलते है। क्षेत्र के लोग इतना डरे है कि बच्चों को उनके नाना या फिर अन्य रिशतेदारी में भेज दिए है। महिलाओं को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं भेड़िया से बचाव के लिए बाजार में टार्च व डंडा की खरीददारी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


तीन भेड़िये पकड़े जा चुके, तीन को पकड़ने में जुटी टीम
बुधवार को यहां पहुंचे प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए 16 टीमें तैनात की गई हैं। यहां जिला स्तर के 12 अधिकारी भी कैंप कर रहे हैं। भेड़िया पकड़े जाने तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह यहां कैंप करती रहेंगी। डीएफओ बाराबंकी आकाशदीप बधावन व डीएफओ नवीन प्रकाश भी ''ऑपरेशन भेड़िया'' को सकुशल पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भेड़ियों को ट्रैंकुलाइज करने के लिए दो डॉक्टर भी पहुंचे
भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग सजग है। ड्रोन व थर्मल ड्रोन से मैप किया जा रहा है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन से भेड़ियों को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए दो डॉक्टर भी बहराइच में टीम के साथ जुटे हैं।

चार मृतकों के परिजनों को दिया जा चुका पांच-पांच लाख का चेक
भेड़ियों के हमले में जान गंवाने वाले चार मृतकों के परिजनों को सीएम योगी के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा पांच-पांच लाख का चेक दिया जा चुका है, जबकि शेष पीड़ित परिवारों को जल्द ही अनुग्रह राशि दी जाएगी। अब तक जिला प्रशासन की तरफ से अख्तर रजा, प्रतिभा, किशन, संध्या के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया जा चुका है। शेष मामलों पर कार्रवाई की जा रही है।


घरों में लगवाए जा रहे दरवाजे
भेड़िया प्रभावित इलाके के जिन घरों में दरवाजे नहीं हैं, वहां विभिन्न फंड के जरिए दरवाजे लगवाए जा रहे हैं। इसके लिए सीएसआर समेत अन्य फंड से पैसा दिया जा रहा है। गांवों में रात्रि गश्त किया जा रहा है। वहीं आमजन व महिलाओं को जागरूक करने के लिए आशा वर्कर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। -मोनिका रानी, डीएम

अफसरों से लगातार ले रहे जानकारी
जिले में भेड़िया प्रभावित इलाको में लोगों की सुरक्षा व देखरेख के लिए पुलिस, वन व प्रशासनिक विभाग के अफसरों की टीम लगातार सक्रिय है। इस मामले में पल-पल की जानकारी अधिकारियों से ले रहे है। प्रभावित क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुन उनका निस्तारण भी कराया जा रहा है। - डॉ आंनद कुमार गोंड, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed