फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Terror of leopard in lucknow

सियार का था पगमार्क, मगर तेंदुए की दहशत बरकरार

Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Terror of leopard in lucknow
कल्याणपुर में तेंदुए की दहशत अभी खत्म नहीं हुई है, वहीं गुरुवार को रहीमाबाद के दौलतपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली। तेंदुए का पगमार्क देखे जाने की बात सामने आई, जिससे दहशत फैल गई। हालांकि, वन विभाग ने दावा किया कि पगमार्क सियार के हैं। हालांकि वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल के बाद इलाके में कॉम्बिंग भी की।
विज्ञापन

उन्नाव से एक तेंदुआ हाल ही में रहीमाबाद की ओर आ गया था। हालांकि, वन विभाग ने दावा किया था कि वह तेंदुआ संडीला के रास्ते हरदोई के जंगलों में निकल गया। लेकिन गुरुवार को रहीमाबाद के दौलतपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया, पगमार्क भी नजर आए। खेतों में काम करने के लिए लोग टोलियां बनाकर गए। दौलतपुर गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को खेत में तेंदुए के पद चिह्न मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेंजर विकास सक्सेना ने बताया कि पगचिह्न तेंदुए के नहीं हैं।
विज्ञापन

हफ्ते भर चलेगा सर्च ऑपरेशन
कल्याणपुर में चार दिन पहले तेंदुआ दिखा था, जिसके बाद उसके नहीं दिखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कुकरैल के रास्ते जंगल में निकल गया होगा। प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया होगा, ऐसा अनुमान है। लेकिन एहतियात केतौर पर हफ्ते भर तक सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed