{"_id":"655dbdbb359214e50807bb18","slug":"tent-city-is-being-developed-in-ayodhya-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या की टेंट सिटी में चार हजार संतों के साथ 10 हजार लोगों के रुकने की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या की टेंट सिटी में चार हजार संतों के साथ 10 हजार लोगों के रुकने की होगी व्यवस्था
Wed, 22 Nov 2023 03:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Nov 2023 03:26 PM IST
सार
श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि अयोध्या में बन रही टेंट सिटी में भक्तों के लिए फुल प्रूफ व्यवस्था होगी। यहां चार हजार संतों के साथ ही 10 हजार लोगों के रुकने का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नृपेंद्र मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बुधवार को रामनगरी में निर्माणाधीन टेंट सिटी का निरीक्षण किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पुरम के नाम से टेंट सिटी बसाई जा रही है। टेंट सिटी को पांच उप नगरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
यहां 4000 संतों व करीब 10000 अन्य अतिथियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। टेंट सिटी का निर्माण 20 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। यहां आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी उतारेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिसंबर तक आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हो जाएगा राममंदिर, व्यवस्था पर किया गया मंथन
निरीक्षण के बाद नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या आने वाले राम भक्तों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्रतिबद्धता है। टेंट सिटी का निर्माण फूलप्रूफ तरीके से किया जा रहा है यहां भक्तों को अच्छी से अच्छी व्यवस्था मिलेगी।