फैजाबाद कांड: लोगों पर बरपा पुलिसिया कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के अमानीगंज इलाके में रविवार को किशोरी के अपहरण व हत्या कांड के बाद जिले की स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।
सोमवार शाम वारदात का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और स्थानीय पुलिस की झड़प हो गई, जिससे एक बार फिर माहौल गर्म हो गया। हालांकि, पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारी भी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे।
इसके कुछ ही देर बाद सीएम अखिलेश यादव जागे और सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल के जरिए यूपी सरकार ने अफवाह फलाने वालों व बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे डाले।
जानिए, क्या था अखिलेश सरकार का ट्वीट
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को फैजाबाद जिले में किशोरी के अपहरण और हत्या मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का आदेश दिया है।
सोमवार शाम सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अफवाह फैलाने वाले लागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
अखिलेश ने फैजाबाद जिला प्रशासन को मृतका के परिवार को हर जरूरी सुविधा मुहैया कराने को भी कहा है।
जानिए, क्या थी घटना
गौरतलब है कि फैजाबाद के अमानीगंज इलाके में रविवार दोपहर किशोरी की अगवा करने के बाद हुई हत्या से सनसनी फैल गई थी।
शाम को ही आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि अफवाहों और लोगों में आक्रोश के चलते जिले की स्थिति तनावग्रस्त बनी हुई थी। इसकी वजह से अमानीगंज रविवार को बंद रहा था।
तनाव के मद्देनजर पुलिस-पीएसी के साथ एडीएम सिटी व एसपी ग्रामीण मौके पर ही तैनात रहे।
तीन घंटे तक की थी दरिंदगी
शनिवार शाम फैजाबाद के खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार से 17
वर्षीय छात्रा को अगवाकर लखनऊ हाईवे पर उसके साथ तीन घंटे दरिंदगी की गई।
इसके
बाद बाराबंकी के सफदरगंज के पास छात्रा को मरणासन्न हालत में फेंककर उस पर
कार चढ़ाने की कोशिश की गई। इस बीच पुलिस की नजर पड़ी तो दरिंदे वहां से
भाग निकले। आननफानन में छात्रा को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया
गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इससे पहले रविवार सुबह युवती ने आरोपी
मोबाइल विक्रेता नदीम का नाम बता दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर
घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। घटना से इलाके में आक्रोश
व्याप्त है। डॉक्टरों ने छात्रा से दुष्कर्म की आशंका जताई है।