{"_id":"64946ba3a9fd8792990a8ba4","slug":"ten-trains-including-rajyarani-lucknow-chandigarh-double-decker-will-be-canceled-from-30-to-5-july-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : राज्यरानी, लखनऊ-चंडीगढ़ और डबल डेकर सहित 10 ट्रेनें 30 जून से पांच जुलाई तक रद्द, व्यवस्था में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : राज्यरानी, लखनऊ-चंडीगढ़ और डबल डेकर सहित 10 ट्रेनें 30 जून से पांच जुलाई तक रद्द, व्यवस्था में बदलाव
Fri, 23 Jun 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:17 AM IST
सार
30 जून से पांच जुलाई तक बरेली के रास्ते मुरादाबाद रेलखंड पर पैसेंजरों का सफर मुश्किल भरा होगा। बरेली रेलखंड के अलगवां स्टेशन की लूपलाइन को जोड़ने का काम इस दौरान उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यरानी, लखनऊ-चंडीगढ़, डबल डेकर, जनता एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनें 30 जून से पांच जुलाई तक कैंसिल रहेंगी। इससे बरेली के रास्ते मुरादाबाद रेलखंड पर पैसेंजरों का सफर मुश्किल भरा होगा। बरेली रेलखंड के अलगवां स्टेशन की लूपलाइन को जोड़ने का काम इस दौरान उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि वाराणसी बरेली एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक, प्रयागराज संगम बरेली एक्सप्रेस एक से चार जुलाई, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई, लखनऊ जंक्शन आनंदविहार डबल डेकर दो से चार जुलाई, लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई, वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई, प्रयागराज सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक से चार जुलाई, वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ 30 जून से तीन जुलाई, लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस एक से चार जुलाई, बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस एक से चार जुलाई, चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एक से चार जुलाई, आनंदविहार लखनऊ डबल डेकर दो एवं चार जुलाई, मेरठ लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस एक से पांच जुलाई, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक से चार जुलाई, सहारनपुर प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई, नई दिल्ली बनारस काशी विश्वनाथ एक से चार जुलाई तक तथा काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस एक एवं चार जुलाई तक कैंसिल रहेंगी। इसी क्रम में चार जुलाई को टनकपुर शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस और जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस के साथ अवध आसाम एक्सप्रेस 2:30 घंटा रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें
अयोध्या रेलखंड के रसौली व सफदरगंज स्टेशनों के बीच संकेतक से जुड़े कार्यों के चलते 24 से 28 जून तक लखनऊ अयोध्या विशेष रेलगाड़ी निरस्त रहेगी। लखनऊ शाहजहांपुर स्पेशल ट्रेन भी चार जुलाई तक निरस्त की गई है। इसी क्रम में पाटलिपुत्र-गोमतीनगर एक्सप्रेस 23 जून को, मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस 25 जून को गोरखपुर गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी। योगनगरी ऋषिकेश हावड़ा योगनगरी दून एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, फिरोजपुर छावनी धनबाद गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, धनबाद फिरोजपुर छावनी गंगा सतलुज एक्सप्रेस 24 से 28 जून तक, अमृतसर जलियावालाबाग एक्सप्रेस 27 जून को प्रतापगढ़ के रास्ते चलाई जाएंगी। गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 27 जून को, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 जून, उदयपुर सिटी कामाख्या एक्सप्रेस 27 जून, सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 24 जून को गोंडा के रास्ते गुजारी जाएगी। भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 28 जून, गुवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस 27 जून को प्रतापगढ़ के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन