फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ten sugar mills to restart in Uttar Pradesh.

यूपी: सीएम ने तैयार कराया ब्लू प्रिंट, फिर चलेंगी चीनी निगम की बंद पड़ीं 10 मिलें

Sat, 10 Jun 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
ten sugar mills to restart in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य चीनी निगम की बंद पड़ीं सभी 10 चीनी मिलों को पांच साल में फिर से संचालित करने का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कराया है। शुक्रवार को गन्ना विकास व चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने चीनी निगम की एक-एक मिल की सघन समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुंडेरवा और पिपराइच को फिर से प्रारंभ करने का फैसला लेकर निगम को पुनर्जीवित करने की शुरुआत हो चुकी है। तीन मिलों को निजी निवेशकों को लंबी लीज पर देकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


गन्ना किसान संस्थान के सभागार में सुरेश राणा ने निगम के एमडी व बंद पड़ी चीनी मिलों के अफसरों के साथ लगभग एक घंटे समीक्षा की। निगम की 10 संचालित और 11 बंद मिलों को मायावती सरकार में बेच दिया गया था। शेष 10 मिलें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पिपराइच (गोरखपुर) और मुंडेरवा (बस्ती) को संचालित करने की घोषणा मुख्यमंत्री कर चुके हैं। दोनों में 3500 टन प्रतिदिन पेराई क्षमता वाली नई यूनिटें लगाने, कोजन और डिस्टलरी स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।

30 साल की लंबी लीज पर देंगे

ten sugar mills to restart in Uttar Pradesh.

गन्ना मंत्री ने कहा कि बुढ़वल (बाराबंकी), छाता (मथुरा) और नंदगंज (गाजीपुर) को इंटीग्रेटेड कॉप्लेक्स के रूप में विकसित करने के लिए निजी निवेशकों को 30 साल की लंबी लीज पर दिया जाएगा।

इसके लिए इच्छुक लोगों को 12 जून को गन्ना आयुक्त कार्यालय में बुलाया गया है। एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट के बाद टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। कैबिनेट में इसका अनुमोदन कराकरनिविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।

राणा ने कहा कि आगामी वर्षों में बंद पड़ी महोली (सीतापुर), नवाबगंज (गोंडा), घाटमपुर (कानपुर), रामपुर और मलियाना (मेरठ) मिलों का भी  संचालन कराया जाएगा।

उन्होंने एक-एक मिल में गन्ने की संभावित उपलब्धता, मिल के क्षेत्रफल, जमीन पर कब्ज, विवाद की स्थिति, प्रस्तावित कार्ययोजना, अनुमानित व्यय व मिलें चलने से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार और लाभान्वित होने वाले किसानों को लेकर चर्चा की। बंद मिलों में मेरठ, घाटमपुर और रामपुर की भूमि पर कुछ विवाद हैं। सभी में नए प्लांट या इंटीग्रेटेड कॉप्लेक्स के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।

रामपुर में मिल की जमीन पर वक्फ का कब्जा

ten sugar mills to restart in Uttar Pradesh.

समीक्षा बैठक में पता चला कि रामपुर में चीनी निगम की भूमि पर वक्फ  ने कब्जा कर रखा है। इस जमीन की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है।

राणा ने निगम की भूमि को वक्फ के कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रामपुर के डीएम से बात कर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed