फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ten IAS officers of uttar pradesh appointed as a supervisor in Karnataka election

प्रदेश के 10 आईएएस अफसरों को कर्नाटक चुनाव की कमान, चार पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Thu, 19 Apr 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ten IAS officers of uttar pradesh appointed as a supervisor in Karnataka election
निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 10 आईएएस अफसरों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। इनमें प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. सरोज कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव अभय, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव अनिल कुमार सागर, राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजेश कुमार द्वितीय, अलीगढ़ के अपर आयुक्त फैसल आफताब, एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के  सचिव डॉ. हरिओम, परिवहन विभाग के विशेष सचिव वैभव श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह तथा निदेशक समाज कल्याण जगदीश प्रसाद शामिल हैं।

विज्ञापन

चार पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

शासन ने बुधवार को चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आगरा के  नगर मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत को अपर मेलाधिकारी तथा कौशांबी के उप जिलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी व चित्रकूट के उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा को उप मेलाधिकारी के पद पर इलाहाबाद भेजा गया है। ललितपुर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हरिओम शर्मा को इसी पद पर काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed