{"_id":"603a9ccb8ebc3ee97217e5f5","slug":"tempreture-again-passes-33-digree-lucknow-news-lko56710347","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरे दिन पारा 33 डिग्री पार, तेज धूप के साथ दिन में हवा ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरे दिन पारा 33 डिग्री पार, तेज धूप के साथ दिन में हवा ने किया परेशान
विज्ञापन
शनिवार को घर से निकले लोग तेज धूप से परेशान दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लगातार तीसरे दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार रहा। दिन में तेज धूप के साथ 8 से 22 किमी. की रफ्तार से चल रही हवा ने अप्रैल का अहसास कराया। ऐसे में लोग दोपहर में धूप से बचते रहे तो घरों, दफ्तरों में भी एसी-पंखे चले।
गर्म कपड़ों से लगभग दूरी बना चुके लोगों के लिए शाम को भी मौसमी तेवरों ने मार्च की आहट दर्ज कराई। अधिकतम तापमान 33.6 तो न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक साफ आसमान से धूप तीखी हो रही है। वहीं, हवा का प्रवाह लगातार बना है। अगले कुछ दिनों तक यूं ही दिन की तपन जारी रहने की संभावना है। मार्च के पहले सप्ताह में पहाड़ों पर उठापटक के बाद उत्तर-पश्चिम हवाएं तापमान सरका सकती हैं।
फरवरी में पारा अधिकतम न्यूनतम
27 फरवरी 33.6 17.7
26 फरवरी 33.0 17.5
25 फरवरी 33.4 16.7