फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temprature will increase from 7 June.

Weather Update: सात जून से कहर ढहाएगी गर्मी, 45 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच सकता है पारा

Tue, 06 Jun 2023 03:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Jun 2023 03:12 PM IST
सार

गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं बल्कि अभी तापमान और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पारा 45 डिग्री सेल्शियस से भी आगे जा सकता है।

विज्ञापन
Temprature will increase from 7 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। सात जून से मौसम का तापमान बढ़ेगा। गर्मी और सताएगी। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि सात जून से पारे में तेजी आ सकती है। इस सप्ताह पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 2014 में 46.3 डिग्री दर्ज हुआ था। 2015 में 45.7, 2017 में 45.3 डिग्री दर्ज हुआ था। फिलहाल पारे के 45 डिग्री तक पहुंचने के ही आसार हैं। ऐसे में बीते वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के आसार कम ही बन रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें! दिल्ली पुलिस ने घर पहुंचकर दर्ज किए 12 गवाहों के बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में कहा- कोई जिम्मेदार नहीं


वहीं, सोमवार की सुबह से दोपहर तक तीखी धूप से परेशान राजधानी के लोगों को शाम को 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने गर्मी से राहत दी। हालांकि आंधी शहर में काफी नुकसान भी कर गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बूंदाबांदी के बावजूद तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इस दौरान दिन का तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आई पारा 38.7 डिग्री और रात का पारा 26..4 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed