{"_id":"660c4b02e5ac471f2e0393a4","slug":"temperature-will-go-up-in-coming-days-in-uttar-pradesh-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मौसम Update: आज से तापमान में उछाल के आसार, मौसम विभाग ने कहा-दो से तीन डिग्री की होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मौसम Update: आज से तापमान में उछाल के आसार, मौसम विभाग ने कहा-दो से तीन डिग्री की होगी बढ़ोतरी
Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
सार
यूपी में बुधवार से तीखी धूप अपना असर दिखाएगी। अभी तक तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने चढ़ते पारे को थाम रखा था। तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवा की तेज रफ्तार ने बीते दो दिन तक चढ़ते पारे को थाम रखा था। इस दौरान पूरे प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। हालांकि बुधवार से हवा की रफ्तार फिर सामान्य होगी, इससे तीखी धूप अपना असर दिखाएगी। ऐसे में मौसम विज्ञानी पारे में फिर से दो से तीन डिग्री के उछाल की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार को कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। बस्ती में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। आगरा (37) प्रयागराज (38.6), झांसी (37.3) में पारा लगातार 40 से नीचे बना है। हालांकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान सोमवार के 27 डिग्री की तुलना में 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ज्यादातर इलाकों में पारा 20 से नीचे रहा। जबकि एक दिन पहले ही सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 20 से ऊपर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, चार और पांच अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन