{"_id":"6706ccf7fb6ccee43e0ee027","slug":"temperature-will-fall-at-night-weather-will-be-pleasant-in-the-morning-and-evening-lucknow-news-c-13-1-lko1029-908685-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रात में गिरेगा पारा, सुबह-शाम खुशगवार रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रात में गिरेगा पारा, सुबह-शाम खुशगवार रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच मौसम साफ रहा। तापमान में हल्की गिरावट से धूप की तल्खी कम महसूस हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगे राजधानी में मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। रात के पारे में गिरावट से सुबह और शाम का मौसम खुशगवार रहेगा।
बुधवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 34.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।