फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Temperature goes down in many districts in Uttar Pradesh.

UP Weather : लू न चलने से मिली राहत, कई जिलों में गिरा पारा; आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आंधी-पानी के आसार

Sat, 25 May 2024 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 25 May 2024 12:14 AM IST
सार

यूपी में गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। हालांकि, शुक्रवार को लू नहीं चलने से कुछ राहत मिली। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Temperature goes down in many districts in Uttar Pradesh.
- फोटो : PTI

विस्तार

भीषण गर्मी से परेशान प्रदेश के लोगों को शुक्रवार को लू नहीं चलने से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन तक थोड़ी राहत मिलने के बाद फिर से लू चलेगी और पारा चढ़ेगा। वहीं शुक्रवार को गोरखपुर व चंदौसी के आसपास बौछारें भी पड़ीं और ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उरई में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं झांसी में दिन का पारा 42 डिग्री रहा। यह एक दिन पहले के तापमान से कम रहा। वहीं लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इससे आसमान साफ हुआ है। यही वजह है कि धूप की तल्खी महसूस होती रही। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं पश्चिम के कुछ इलाकों में लू जैसे हालत रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां-कहां 40 से कम रहा पारा
शहर पारा
बाराबंकी 38.6
लखीमपुर खीरी 38.0
अयोध्या 37.0
शाहजहांपुर 38.5
नजीबाबाद 39.2
मुजफ्फरनगर 38.3
मेरठ 39.2
अलीगढ़ 39.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed