फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Telibagh and Dubagga flyovers are stuck in files  in Lucknow who proposed by Setu Nigam at cost of 360 crore

UP News: फाइलों में फंसे राजधानी के तेलीबाग और दुबग्गा फ्लाईओवर, ठंडे बस्ते में चली गई काम शुरू होने की तैयारी

Mon, 29 Dec 2025 10:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 10:20 AM IST
सार

राजधानी में आम नागरिकों को जाम का झाम अभी और झेलना होगा। क्योंकि तेलीबाग और दुबग्गा फ्लाईओवर की कहानी  फाइलों में फंसी है। 2025 में काम शुरू कराने की तैयारी ठंडे बस्ते में चली गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Telibagh and Dubagga flyovers are stuck in files  in Lucknow who proposed by Setu Nigam at cost of 360 crore
तेलीबाग चौराहा, लखनऊ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सेतु निगम के 360 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित तेलीबाग और दुबग्गा फ्लाईओवर निर्माण से पहले ही फाइलों में अटक गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025 में निर्माण शुरू करने की तैयारी ठंडे बस्ते में चली गई है। इसका असर यह होगा कि दोनों चौराहों पर लोगों को अभी लंबे समय तक जाम की परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


सेतु निगम मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, दोनों फ्लाईओवर को कार्ययोजना में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। इसके चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में ये परियोजनाएं शामिल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन


निर्माण शुरू न होने से सुबह से देर रात तक यातायात दबाव बना रहेगा। खासतौर पर तेलीबाग चौराहे पर छह मार्ग जुड़ने के कारण जाम की समस्या गंभीर है और मरीजों को लेकर आने-जाने वाली एंबुलेंसें भी अक्सर फंस जाती हैं। अब इन फ्लाईओवर के 2026-27 में स्वीकृत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Telibagh and Dubagga flyovers are stuck in files  in Lucknow who proposed by Setu Nigam at cost of 360 crore
दुबग्गा चौराहा, लखनऊ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

160 करोड़ का तेलीबाग फ्लाईओवर

तेलीबाग चौराहे पर एक राजनेता की पैरवी के बाद सर्वे कर 160 करोड़ रुपये की लागत का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया था। सेतु निगम को उम्मीद थी कि फरवरी में निर्माण शुरू हो जाएगा। नियम के अनुसार 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल परियोजनाओं का कार्य चालू वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाना प्रस्तावित था।

कार्ययोजना में 33 आरओबी, फ्लाईओवर शून्य

शासन की 2025-26 की कार्ययोजना में 33 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शामिल किए गए हैं, लेकिन एक भी फ्लाईओवर को मंजूरी नहीं मिली। दुबग्गा चौराहे पर सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां प्रस्तावित फ्लाईओवर पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसका एस्टीमेट भी शासन स्तर पर अटका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed