फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tejas will run today after 211 days

211 दिन बाद आज पटरी पर लौटेगी देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस

Sat, 17 Oct 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tejas will run today after 211 days
211 दिन बाद आज पटरी पर लौटेगी तेजस एक्सप्रेस
विज्ञापन

211 दिनों बाद देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शनिवार से पटरी पर लौट रही है। वहीं, अब भी ट्रेन में सीटें खाली हैं, जिसे दिल्ली जाने वाले बुक करा सकते हैं।
19 मार्च से बंद तेजस फिर से चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को ऐशबाग कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन को सैनिटाइज कर मेंटेनेंस के बाद चलाकर ट्रायल भी लिया गया।
विज्ञापन

एसी फिल्टर साफ किया गया। आईआरसीटीसी की ओर से इस ट्रेन के यात्रियों को 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा भी दिया जा रहा है। ट्रेन में हर सीट के बगल की जगह खाली रहेगी, जिससे यात्रियों मेें दूरी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईआरसीटीसी यात्रियों को बेस किचन से तैयार पैक्ड फूड देगा। डिमांड पर गर्म व गुनगुना पानी भी मिलेगा। हर बोगी का तापमान 25 से 26 डिग्री तक रखा जाएगा।
शौचालय के अलावा सभी दरवाजों और उनकी हैंडल को सैनिटाइज किया गया है। हाउसकीपिंग के कर्मचारियों को इस्तेमाल के बाद हर बार हैंडल साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर यात्रियों को सावधानी के साथ सर्विस देने के लिए ट्रेन होस्टेज को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई। शनिवार को ट्रेन की चेयरकार में 287 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 22 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed