तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर 17 अक्तूबर से लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने जा रही है। आज से सीटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अनुसार यात्रियों को ट्रेन में पैक्ड भोजन मिलेगा। आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए फेस शील्ड अनिवार्य कर दी है। इसके बिना यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे।
2 of 5
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला मंगलवार को रेलवे बोर्ड और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अफसरों की बैठक में हुआ।
इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। यानी सुबह 6:10 बजे लखनऊ जंक्शन स्टेशन से सफर करने के लिए सुबह 4:30 बजे पहुंचना पड़ेगा।
ट्रेन दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। यात्रियों को सैनिटाइजर और मास्क देने पर विचार किया जा रहा।
17 से मुंबई और अहमदाबाद के बीच भी तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।