फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager's life saved by complex brain tumor surgery

Lucknow News: दिमाग में पनपे ट्यूमर की जटिल सर्जरी करके किशोर की बचाई जान

Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager's life saved by complex brain tumor surgery
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने दिमाग में पनपे ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर किशोर की जान बचाने में कामयाबी हासिल की है। न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने ट्यूमर को निकाल दिया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी किशोर अनिकेत गुप्ता को आंखों में टेढ़ापन, चेहरे का तिरछापन, खाना निगलने में दिक्कत व पैरों-हाथों में कमजोरी की शिकायत थी। परिजनों ने पहले कई अस्पतालों में इलाज कराया, मगर राहत नहीं मिली। 29 जून को वे अनिकेत को लेकर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान पहुंचे। सीएमएस एवं न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र कुमार की निगरानी में मरीज को भर्ती किया गया। जांच कराने पर ब्रेनस्टेम ट्यूमर की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

डॉ. विजेंद्र ने बताया कि ब्रेनस्टेम दिमाग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो पूरे शरीर की गतिविधियों को काबू करता है। यहीं से निकलने वाली बेहद महीन नसें शरीर के विभिन्न अंगों तक संदेश पहुंचाती हैं। इस हिस्से में ट्यूमर बनने पर हाथों-पैरों में कमजोरी, खाना निगलने में कठिनाई, आंखों का टेढ़ापन, चेहरे का तिरछापन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर मरीज कोमा में भी जा सकता है। ब्रेनस्टेम चारों ओर से बेहद संवेदनशील नसों से घिरा होता है, इसलिए इसकी सर्जरी न्यूरोसर्जरी की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रक्रियाओं में मानी जाती है। जरा सी लापरवाही में मरीज की जान या स्थायी दिव्यांगता बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ घंटे चली सर्जरी
डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि सर्जरी के दौरान करीब तीन करोड़ रुपये के अत्याधुनिक न्यूरोनेविगेशन सिस्टम का उपयोग किया गया। जिसने सर्जन को ट्यूमर तक सुरक्षित पहुंचने का रास्ता दिखाया। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये कीमत वाले अत्याधुनिक न्यूरोसर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और लेटेस्ट नर्व मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग कर बाल जैसी महीन नसों को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर निकाला गया। करीब आठ घंटे सर्जरी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed