फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager stripped, beaten, and paraded through the street over theft allegations.

Lucknow News: चोरी के आरोप में किशोर को नंगा कर पीटा, गली में घुमाया

Thu, 13 Aug 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Teenager stripped, beaten, and paraded through the street over theft allegations.
लखनऊ। चौक के पुलगामा इलाके में चोरी के आरोप में एक बिरयानी दुकानदार और उसके चार साथियों ने एक किशोर को बंधक बनाया। उन्होंने किशोर को नंगा कर बेल्टों से पीटा और उसे गली में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दरोगा भूपेंद्र सिंह के अनुसार, मंगलवार को फेसबुक और एक्स पर घटना का वीडियो पोस्ट किया गया था। जांच में पता चला कि चौक के चौबदारी मोहल्ला निवासी मो. रिजवान, शाहगंज निवासी बिरयानी दुकानदार मो. शाबान, जान मोहम्मद, इरशाद और एहतिशाम ने किशोर के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने, अपमानित करने, मारपीट और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। मंगलवार रात मो. रिजवान, मो. शाबान, जान मोहम्मद और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ में दुकानदार शाबान ने किशोर पर चोरी की आशंका जताई। शाबान के अनुसार, किशोर उसकी दुकान की निचली मंजिल में गया था, जिससे उसे चोरी का संदेह हुआ। किशोर ने चोरी के आरोप से इन्कार किया, जिसके बाद शाबान और उसके साथियों ने उसे पीटा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि एहतिशाम की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed