फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager murdered his father by strangulating him

Lucknow News: किशोर ने पिता गला घोटकर की हत्या

Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager murdered his father by strangulating him
श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर शराबी पिता से परेशान नाबालिग ने उसकी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर भी मन न भरा तो रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दिया। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची गिलौला पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति (40) नशेड़ी था। वह शराब भांग आदि का नशा करता था। नशे में अक्सर वह घर में कलह करता था। आरोप है कि सोमवार को उसने ने शराब पी थी। इसके बाद घर आकर हंगामा करने लगा। इससे नाराज उसके 16 वर्षीय पुत्र ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन

इसी बीच किशोर ने रस्सी से गला दबाकर पिता की हत्या कर दिया। इसके बाद उसने स्वयं थाने पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची गिलौला पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में-
कहीं कोई और तो नहीं था कारण
ग्रामीणों की माने तो अधेड़ नशे का आदी था। इसके व्यवहार से तंग आकर उसकी पुत्री अपने चाचा के घर रहती थी। सोमवार को वह अपने घर आई थी। इसी के बाद यह घटना हुई। ऐसे में गांव में चर्चा है कि हत्या का कारण कहीं कुछ और तो नहीं। क्योंकि पिता रोजाना नशा करता था, लेकिन परिवार के लोग कभी उस पर हाथ नहीं उठाते थे। ऐसे में यह हत्या होना किसी और घटना की तरफ इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed