{"_id":"66930aa78dab4a37250febe4","slug":"teenager-murdered-by-strangulation-friends-suspected-in-custody-lucknow-news-c-13-lko1027-792777-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गला कसकर किशोर की हत्या, दोस्तों पर शक, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गला कसकर किशोर की हत्या, दोस्तों पर शक, हिरासत में
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज में शुक्रवार रात एक 17 साल के किशोर की गला कसकर हत्या कर दी गई। सिर भी फटा था। मकान की छत पर ही उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी मुंंह बोली बहन और दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ चल रही है। इन पर ही हत्या करने की आशंका है।
हरदोई के मल्लावां निवासी संतोष पोस्टमैन हैं। उनका बेटा शिवा श्रीवास्तव (17) चार महीने पहले आशियाना निवासी बहन शिवांगी के पास रहने आया था। यहीं रहकर वह मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने लगा था। कुछ ही दिन बाद वह बहन का घर छोड़कर डालीगंज में मल्लावां निवासी एक मुंह बोली बहन के घर पर आकर रहने लगा था। लेकिन, उससे उसका मनमुटाव हुआ तो वहीं सामने किराये पर रहने वाले गोंडा निवासी दो युवकों के पास रहने लगा था।
शुक्रवार रात शिवा की हत्या कर दी गई। मुंह बोली बहन जिस मकान में रहती है, उसी छत पर शिवा का शव पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और गला चादर के कपड़े से कसा हुआ था। परिजनों ने युवती व दोनों युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
अंदेशा : तीनों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम
जिन दो युवकों के साथ शिवा रहता था उनमें से एक ने शुक्रवार रात 11:16 बजे पुलिस को सूचना दी कि शिवा ने खुदकुशी कर ली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शिवा छत पर खून से सना पड़ा है और उसका गला कसा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस साक्ष्य व वारदात की वजह पता कर रही है।
कॉल कर बोला, शिवा फांसी लगाने जा रहा है
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9-10 बजे के बीच शिवा के साथ रहने वाले युवक ने उसके भाई सनी को कॉल की थी। उसने कहा कि शिवा फांसी लगाने जा रहा है। दरवाजा बंद कर लिया है। हम उसको बचा नहीं पा रहे हैं। तब परिजनों ने आशियाना निवासी शिवा की बहन शिवांगी को इसकी जानकारी दी थी। जब शिवांगी पहुंची तो शिवा छत पर मृत पड़ा मिला।
मां से हुई थी आखिरी बार बात
शिवा ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे मां सुनैना से फोन पर बात की थी। सुनैना के मुताबिक शिवा ने कहा था कि वह अपने एक दोस्त के साथ खाना बना रहा है। युवती व दूसरा दोस्त आपस में बैठकर बात कर रहे हैं। इसके बाद ही विवाद हुआ। तब घटना को अंजाम दिया गया।
मोबाइल में कुछ था, जिस वजह से हत्या की
परिजनों का कहना है कि युवती व युवकों के बारे में शिवा के मोबाइल में कुछ था। इसलिए घटना के बाद शिवा का मोबाइल भी तोड़ा गया। घटनास्थल से टूटा मोबाइल बरामद भी हुआ है। वारदात के पीछे यही वजह रही है। अब संदिग्धों से पूछताछ कर ये पता कर रही है कि आखिर ऐसा मोबाइल क्या था जो इतनी बड़ी घटना की। सूत्रों के मुताबिक शिवा युवती के व्यक्तिगत जीवन में दखल देता था, इससे वह उससे खुन्नस रखने लगी थी।
बर्बरता से मारा
शिवा को पहले जमकर मारा पीटा। अंदेशा है कि सिर को फर्श से लड़ाया। इसलिए उसके सिर में दो गहरे जख्म मिले। गले में कई फंदे लगाकर कसा। ताकि जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न बचे।