फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager dies after getting trapped in tractor's ripper

Lucknow News: टैक्टर में लगे रिपर में फंसने से किशोर की मौत

Sat, 27 Apr 2024 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after getting trapped in tractor's ripper
गिलौला (श्रावस्ती)। सुविखा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रैक्टर में लगे रिपर मे एक किशोर फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा निवासी किशन (13) पुत्र रोलर मिश्रा बृहस्पतिवार शाम गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच गांव का ही एक टैक्टर रिपर से भूसा बनाकर वापस लौट रहा था। खेलते-खेलते किशन चुपके से ट्रैक्टर पर चढ़ गया। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया मार्ग के गड्ढे में अटका तो इससे झटका लगने से किशन नीचे गिर गया। जिससे किशन काफी दूर तक ट्रैक्टर में लगे रिपर में फंसकर घसीटता रहा।
विज्ञापन

जानकारी होने पर उसे रिपर से निकाला गया। साथ ही इसकी सूचना किशन के परिवारीजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे पास के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज बहराइच ले जाने की सलाह दी गई। जहां इलाज के दौरान किशन की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed