फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenage girl kidnaped and raped in lucknow

छात्रा को अगवा कर ले गया उन्नाव, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
teenage girl kidnaped and raped in lucknow
लखनऊ। कृष्णानगर की 14 साल की छात्रा को उसके पड़ोसी दुकानदार का नौकर पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे से अगवा कर उन्नाव केमोहान रोड इलाके में ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और विरोध पर पिटाई करने पर पिटाई भी की। इसके बाद दोबारा बुद्धेश्वर चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। छात्रा ने घर पहुंच परिजनों को इसकी जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णानगर निवासी छात्रा के पिता तहरीर में बताया कि उनकेपड़ोसी साजू उर्फ साजिद की दुकान पर आकाश नाम का युवक काम करता है। पड़ोस में दुकान होने के कारण आकाश ने उनकी बेटी का नंबर हासिल कर लिया। बुधवार को उसने बेटी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसे बुद्धेश्वर चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। वहीं से उसे बाइक पर बैठाकर उन्नाव लेकर गया। रास्ते में आकाश ने एक दुकान से लस्सी खरीदी। मोहान रोड स्थित सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उनकी बेटी को लस्सी पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। इसे पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। उसके बाद आकाश ने छात्रा से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद होश आने पर अपने कपड़े अस्तव्यस्त देख पीड़िता ने विरोध किया तो आकाश ने उसकी पिटाई कर दी और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोबारा बाइक से उसे बुद्धेश्वर चौराहे पर छोड़कर चला गया। छात्रा ने घर पहुंच कर पिता को पूरी जानकारी दी तो उन्होंने पड़ोसी दुकानदार साजू के पास जाकर आकाश के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि साजू उल्टा पीड़िता के पिता को धमकाने लगा। इसके बाद वह तहरीर लेकर कृष्णानगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला पारा थानाक्षेत्र का होने की बात कह लौटा दिया। पीड़िता के पिता ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी तो पारा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पारा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed