{"_id":"69825b91665b57e9740043fa","slug":"teenage-girl-hit-by-tractor-trolley-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1588406-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई किशोरी, मौत
विज्ञापन
लखनऊ। पिता को खाना देने जा रही किशोरी अर्पिता उपाध्याय (13) की सोमवार शाम चिनहट के देवा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला।
मूल रूप से आजमगढ़ के कप्तानगंज निवासी मनोज उपाध्याय परिवार के साथ चिनहट के नौबस्ता में किराये के मकान में परिवार संग रहते हैं। टेल्को कंपनी में चालक मनोज के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बेटी उन्हें खाना देने के लिए कंपनी जा रही थी। देवा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से वह उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौके पर मौजूद मनोज के परिचित ने उन्हें खबर दी। घायल अर्पिता को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वह सरकारी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। परिवार में मां नीलू और भाई आदित्य भी हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।