धूमधाम से मनी हरियाली तीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया ‘हरियाली तीज’ उत्सव बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य आयोजन निशातगंज बंधा मार्ग स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में होगा, जहां मारवाड़ी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर सावन गीतों पर धमाल मचाईं।
देर शाम से रात तक चलने वाले तीज उत्सव में महिलाएं नृत्य नाटिकाओं के अलावा लगभग 8-10 से अधिक छोटी-बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लीं और तमाम खिताब भी जीते।
इसके अलावा वीमेन्स एसोसिएशन, अग्रवाल सभा की ओर से भी हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
‘तीज की शाम शिवगौरा मिलन के नाम’
श्री श्याम परिवार की ओर से खाटूधाम में नगर की तीज का मुख्य आयोजन ‘तीज की शाम शिवगौरा मिलन के नाम’ रहा। नृत्य नाटिका के बाद यहां 30 अधिक महिलाएं दर्जन भर से ज्यादा राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लीं।
प्रतियोगिताओं और डांस के लिए महिलाओं के दल ने सोमवार को हजरतगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में ‘झूला पड़ा कदंब की डाली, आया सावन झूम के.. और प्यार मिल जाये पिया का..’ गीतों पर रिहर्सल किया।
बच्चों के साथ बड़े भी यहां झूलों के साथ सावन के स्वाद गुलगुले, घेवर, सेवईं, पकौड़े और चाट का लुत्फ लिया। अग्रवाल सभा की ओर से अग्रसेन कॉलेज मोतीनगर में श्रावणी तीज उत्सव मनाया गया। संयोजिका सीमा अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं नृत्य गीत संगीत आयोजन में जुटीं।
तीज पर नगर में आयोजन
29 जुलाई : शाम 5 बजे से श्रीचंद्रप्रभु आदर्श महिला मंच की ओर से तीज उत्सव, मुन्ने लाल कागजी जैन धर्मशाला।
30 जुलाई : शाम 4 बजे से श्री श्याम परिवार की ओर से खाटू श्याम धाम पर मारवाड़ी महिलाओं का तीज उत्सव।
शाम 4 बजे अग्रवाल सभा की ओर से अग्रसेन कालेज मोतीनगर में श्रावणी तीज उत्सव।
शाम को लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन में तीज समारोह।