फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tedhipulia flyover will start from tomarrow

टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर का कल लोकार्पण करेंगे गडकरी, राजनाथ, खुर्रमनगर फ्लाईओवर का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा

Thu, 01 Apr 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tedhipulia flyover will start from tomarrow
टेढ़ीपुलिया चौराहे पर बनकर तैयार हुआ फ्लाईओवर शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। 95.42 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर पर शुक्रवार से ट्रैफिक दौड़ने लगेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। विकासनगर मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खुर्रमनगर फ्लाईओवर का लोकार्पण भी होगा।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि दो साल से कम समय में 1.83 किमी लंबा फ्लाईओवर तैयार हो गया है। इंजीनियरिंग चौराहे से जगरानी अस्पताल के बीच बने इस फ्लाईओवर से टेढ़ीपुलिया चौराहे का जाम खत्म हो सकेगा। इससे 50 हजार से अधिक वाहन रोजाना गुजरेंगे। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एनएच धर्मवीर सिंह की निगरानी में कोरोना काल के बाद भी फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा करने में मदद मिली। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे रक्षामंत्री व सड़क परिवहन मंत्री अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम के लिए विकासनगर मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा विधायक, मेयर संयुक्ता भाटिया रहेंगी। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री दोपहर में ही दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर के लिए कंसल्टेंट का चयन शुरू
एलडीए ने गोमती किनारे 18 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल के अंत तक यह काम हो जाएगा। कंसल्टेंट का काम पूरे कॉरिडोर के लिए जरूरी डिजाइन और तकनीकी सहयोग देना रहेगा। वहीं, आउटर रिंगरोड को शहर के बीच से जोड़ने के लिए बन रही इस परियोजना के लिए कें द्र सरकार से वित्तीय सहयोग भी मिल सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शुक्रवार को शहर में मौजूद रहने से उम्मीद बनी हुई है। ऐसा हुआ तो प्रोजेक्ट जल्द पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता में फंसा किसान पथ
सुल्तानपुर रोड से अयोध्या हाइवे को जोड़ने के लिए इंदिरा नहर के किनारों पर बने किसान पथ का लोकार्पण अभी नहीं हो सकेगा। पंचायत चुनाव की आचार संहिता की वजह से इसका लोकार्पण स्थगित कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए अलग से तारीख लेकर लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed