{"_id":"5b03f6d74f1c1be2408b7046","slug":"technical-problem-occurred-in-dubai-to-lucknow-flight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लखनऊ आ रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, लौटा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से लखनऊ आ रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, लौटा वापस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 May 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
air india
दुबई से लखनऊ आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सोमवार को बीच रास्ते तकनीकी खराबी आ गई। आनन-फानन में उसे वापस दुबई लौटा लिया गया। दुबई से दूसरे विमान से यात्रियों को लखनऊ भेजा गया, जिससे वे करीब 4:30 घंटे देरी से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आई एक्स-194) दुबई से सुबह करीब साढ़े नौ बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचती है। पर, विमान तय समय पर अमौसी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सोमवार को विमान दुबई से तय वक्त पर टेकऑफ कर लखनऊ आ रहा था। पर, रास्ते में अचानक फ्लाइट में दिक्कत आ गई। पायलट को खराबी का पता चला तो उसने आनन-फानन दुबई एयरपोर्ट से संपर्क किया।
विज्ञापन
इसके बाद विमान को रास्ते से ही वापस दुबई रवाना कर दिया गया। जहां काफी देर तक इंजीनियरों की टीम खराबी दूर करने में लगी रही। खराबी दूर न होने पर दूसरे विमान से यात्रियों को दोपहर पौने दो बजे रवाना किया गया। शाम करीब 6:35 बजे यह विमान अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। हालांकि, विमान में आई तकनीकी खराबी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
Trending Videos
आए दिन तकनीकी खराबी के मामले
विमानों में आए दिन तकनीकी खराबी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट में अमौसी एयरपोर्ट पर एक इंजन ने उस वक्त काम करना बंद कर दिया था, जब विमान रनवे पर रफ्तार भरने जा रहा था। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं अमौसी एयरपोर्ट पर दर्ज हुई हैं।