{"_id":"6acff34b6ae44c3b4b0daca5","slug":"teams-lavender-green-pink-orange-and-violet-won-the-matches-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1967735-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टीम लैवेंडर, ग्रीन, पिंक, ऑरेंज और वायलेट ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टीम लैवेंडर, ग्रीन, पिंक, ऑरेंज और वायलेट ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
लखनऊ। टीम लैवेंडर, ग्रीन, पिंक, सीएएल ऑरेंज और वायलेट ने डॉ. आलोक अंशुल मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में बुधवार को जीत दर्ज की। सीएएल ऑरेंज ने सीएएल पीच को 67 रन से हराया। टीम वायलेट ने टीम व्हाइट को छह रन से पराजित किया। टीम लैवेंडर ने टीम क्रिमसन को 72 रन से शिकस्त दी।
टीम पिंक ने टीम ग्राउंड को आठ विकेट से हराया। योगानंद क्रिकेट ग्राउंड पर सीएएल ऑरेंज ने 10 विकेट खोकर 238 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच टीम के आर्यन यादव ने 78 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की बदौलत 114 रन की शतकीय पारी खेली। जवाब में पीच की टीम 171 रन पर सिमट गई।
सीएएल ऑरेंज के आरव त्यागी ने तीन जबकि आयुष चौबे और अर्पित मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके। ब्लेज विलो ग्राउंड पर टीम वायलेट ने 18.4 ओवर में 127 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अमन निषाद ने 52 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में व्हाइट की टीम 121 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच वायलेट के उत्कर्ष पाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके।
विज्ञापन
एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर टीम लैवेंडर के 115 रन के जवाब में क्रिमसन की टीम 43 रन पर ढेर हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच टीम लैवेंडर के अर्जुन दुबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। ब्लेज विलो गोमतीनगर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टोपाज टीम ने 36.5 ओवर में 144 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच ग्रीन टीम के योगेश सिंह ने पांच विकेट झटके। जवाब में ग्रीन ने 22 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्तिकेय शुक्ला ने नाबाद 74 रन बनाए। सूर्या ग्राउंड पर टीम ग्राउंड ने पिंक को 100 रन का लक्ष्य दिया। प्लेयर ऑफ द मैच पिंक के अविरल पाल ने पांच विकेट झटके। जवाब में 20.4 ओवर में 102 रन बनाकर पिंक टीम ने जीत हासिल की।