फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Team India, full of enthusiasm, reached Lucknow late in the evening: players left for hotel within ten minutes under the covid protocol at the airport

देर शाम उत्साह से लबरेज टीम इंडिया लखनऊ पहुंची : एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकाल के तहत महज दस मिनट के भीतर खिलाड़ी होटल रवाना

Mon, 21 Feb 2022 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Feb 2022 09:00 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी कोलकाता से सीधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान सभी खिलाड़ी बायोबबल में रहे। इस दौरान खिलाड़ियों के पास केवल उन्हीं को जाने की अनुमति दी गई है, जो लखनऊ में चार दिन से क्वारंटीन है।

विज्ञापन
Team India, full of enthusiasm, reached Lucknow late in the evening: players left for hotel within ten minutes under the covid protocol at the airport
लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची इंडिया टीम के रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी को होने वाले टी 20 मैच के लिए लखनऊ पहुंचीं टीम इंडिया के सितारों को करीब से देखने के लिए एयरपोर्ट पर प्रशंसकों का जमावड़ा शाम चार बजे से ही लगना शुरू हो गया था। हालांकि कोविड प्रोटोकाल की कड़ी सख्ती के चलते उन्हें निकास द्वार से काफी पहले ही रोक दिया गया था। करीब 5.50 बजे निकास गेट से सबसे पहले चहल और श्रेयस अय्यर बाहर निकले। उनके ठीक पीछे यूपी के स्टार भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने अन्य खिलाड़ियों साथ एयरपोर्ट गेट पर खड़ी बस की ओर रुख किया। खिलाड़ियों के आने के क्रम में सबसे पीछे हिटमैन रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने दूर खड़े प्रशंसकों का हाथ उठाकर अभिवादन किया और बस में प्रवेश कर गए। करीब दस मिनट के बीच बस सभी खिलाड़ियों को लेकर होटल की चल दी।

विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसक खिलाड़ियों के पास जाने नहीं दिया गया। ऐसे में सभी अपने मोबाइल से खिलाड़ियों की फोटो ही क्लिक कर पाए और बस जाने पर मायूस होकर चले गए। बताते चले वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी कोलकाता से सीधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान सभी खिलाड़ी बायोबबल में रहे। इस दौरान खिलाड़ियों के पास केवल उन्हीं को जाने की अनुमति दी गई है, जो लखनऊ में चार दिन से क्वारंटीन है। सीरीज खेलने वाली दूसरी टीम श्रीलंका मंगलवार को सुबह 10.50 पर दिल्ली से लखनऊ आएगी और यहीं से सीधे होटल का रुख करेगी। मंगलवार को दोनों ही टीमें अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास भी करेंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया दोपहर एक से चार बजे और श्रीलंका टीम शाम पांच से आठ बजे तक अभ्यास करेगी।  
विज्ञापन


... और अब श्रीलंका की बारी  
बीते रविवार को वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप कर वर्ल्ड टी 20 रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंची टीम इंडिया की अगली चुनौती श्रीलंका टीम होगी। जबर्दस्त फार्म में चल रही भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो फटाफट क्रिकेट में उन्हें हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। विंडीज की तरह टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज का सफाया एकतरफा अंदाज में करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। विंडीज के खिलाफ हुई टी 20 सीरीज में वेंकटेश अय्यर और सूर्य कुमार यादव ने अपने चमकदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के सुखद भविष्य के संकेत दे दिए है। पिछले दो साल में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर नजर डाले तो भारत ने सबसे पहले दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में टीम इंडिया ने 3-2 से जीत दर्ज की। इस कड़ी में भारत ने नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया किया और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज करने में सफल रही। हालांकि इस दौरान जुलाई 2021 में भारत को श्रीलंका के खिलाफ उनके घरेलू मैदान में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस सीरीज में भारत की दोयम दर्जे की टीम शिखर घवन की कप्तानी में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवी और कुलदीप पर रहेगी नजर
टीम इंडिया में नवोदित खिलाड़ियों की मौजूदगी में यूपी के अनुभवी पेसर भुनवेश्वर कुमार और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर सबकी नजरें होगी जो अपने घरेलू मैदान में दमदार प्रदर्शन करते टीम इंडिया पर अपनी जगह और मजबूत करना चाहेंगे। दरअसल, भुवेश्वर कुमार का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से औसत दर्जे का रहा है। विंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में उन्होंने दो मैच खेलकर 7.50 के महंगे इकोनॉमी रेट से दो विकेट हासिल किए। ऐसे में वे लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ मैन विनर गेंदबाज बनकर टीम इंडिया के आक्रमण की धार को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। भुवी ने अब तक 57 टी 20 मुकाबले में 55 विकेट चटकाये हैं। भारतीय टीम में यूपी से शामिल दूसरे खिलाड़ी चाइनामैन गेंदबाज कानपुर के कुलदीप यादव हैं जो लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। हालांकि विंडीज के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मौका मिलना बड़ी बात है, क्याेंकि इस सीरीज में किए प्रदर्शन की बदौलत कुलदीप ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। कुलदीप यादव ने 23 टी 20 मुकाबले में 14.22 के करिश्माई औसत से 41 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। अगर उन्हें लखनऊ टी 20 में खेलने का मौका मिलता है तो इकाना में पूर्व में खेले गए मुकाबलों का अनुभव कुलदीप के काफी काम आएगा।


मुकाबले के लिए निर्णायकों की सूची जारी
24 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। यूपीसीए के मीडिया प्रभारी तालिब ने बताया अनिल चौधरी और वीरेंद्र शर्मा फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है, जबकि जे मदनगोपाल तीसरे और के अनंत पद्नाभन चौथे अंपायर की भूमिका में रहेंगे। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे। प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी को मैनुअल और कानपुर के एपी सिंह ऑनलाइन स्कोरर बनाया गया है। इसके अलावा कानपुर के रामजी तिवारी को मीडिया स्कोरर और लखनऊ के विकास पांडेय को डकवर्थ लुइस मैनेजर नामित किया गया है। साथ ही टीम इंडिया के लोकल मैनेजर लखनऊ कमलकांत कनौजिया और श्रीलंका का लोकल मैनेजर कानपुर के दिनेश कुमार को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed