फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teaching material will provided for children of Bal Vatika cost of 53 crore in UP activity calendar released

UP News: बाल वाटिका के बच्चों की शिक्षण सामग्री के लिए 53 करोड़ स्वीकृत, गतिविधि कैलेंडर भी किया गया जारी

Thu, 21 Aug 2025 11:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 11:13 AM IST
सार

यूपी में बाल वाटिका के बच्चों की शिक्षण सामग्री के लिए 53 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने 52 सप्ताह का गतिविधि कैलेंडर भी जारी कर दिया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Teaching material will provided for children of Bal Vatika cost of 53 crore in UP activity calendar released
बाल वाटिका कक्ष। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पहले से चल रहे को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र व नई शुरू हुई बालवाटिका के बच्चों को पठन-पाठन से जुड़ी पर्याप्त शिक्षण सामग्री मिलेगी। शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) ने 53074 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र व बालवाटिका के लिए 53 करोड़ स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत बच्चों के प्रयोग के लिए कलर पेंसिल, एचबी पेंसिल, शार्पनर, इरेजर, कलर्ड चॉक, हिंदी वर्णमाला, अंग्रेजी अल्फाबेट आदि लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन केंद्रों के लिए 52 सप्ताह का गतिविधि कैलेंडर जारी करते हुए तीन से छह साल के बच्चों को पढ़ाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर अपने निर्धारित सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में इसको लागू करेंगे। वहीं शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षता वाली कमेटी होगी। वहीं जिला समन्वयक प्रशिक्षण की ओर से इसका अनुश्रवण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि नोडल शिक्षक संकुल विद्यालय परिसर के आंगनबाड़ी केंद्रों व बालवाटिका का बेहतर संचालन सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की पूरी यूनिफॉर्म में लगेगी फोटो

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में पूरी यूनिफॉर्म में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले छात्र का एक पूर्ण यूनिफॉर्म में फोटो फ्लेक्स पर प्रिंट कराकर कक्षा के बाहर लगाया जाना सुनिश्चित कराएं। इससे संबंधित व्यय विद्यालय की कंपोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा। इससे अन्य बच्चे भी यूनिफार्म में आने के लिए प्रेरित होंगे।

23 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि इसका उद्देश्य बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूक करना है। इस दिन विशेष सभा, प्रदर्शनी, कार्यशाला व वैज्ञानिकों से संवाद भी आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा है कि एनसीईआरटी की ओर से इसके लिए ऑनलाइन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed