फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers will teach B tech in Hindi alongwith English.

एकेटीयू : अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी पढ़ाएंगे और सवालों के जवाब देंगे शिक्षक

Sun, 20 Nov 2022 11:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Nov 2022 11:21 AM IST
सार

एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में बीटेक अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी पढ़ाई जाएगी जिससे कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी समझ सकें। प्रश्नपत्र हिंदी में भी तैयार होंगे। इसकी व्यवस्था बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Teachers will teach B tech in Hindi alongwith English.
- फोटो : social media

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में जल्द ही नए सत्र 2022-23 की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। विवि ने संबद्ध कॉलेजों से कहा है कि शिक्षक बीटेक के विद्यार्थियों को पढ़ाने में अंग्रेजी के साथ ही हिंदी भाषा का प्रयोग करें। यही नहीं, विद्यार्थियों के सवाल के जवाब अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दें। जिससे वे विषय को ज्यादा से ज्यादा समझ सकें।

विज्ञापन


डीन यूजी प्रो. गिरीश चंद्रा ने संबद्ध कॉलेजों को भेजे पत्र में कहा गया है कि एनईपी के क्रम में तकनीकी शिक्षा को ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के लिए अधिक समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाओं में शिक्षक हिंदी भाषा में भी पढ़ाई कराएं। विवि ने इनकी परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र भी अंग्रेजी के साथ हिंदी में तैयार कराने का निर्णय लिया है। सभी संबंधितों को यह व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी, हर दिन भर्ती व रेफर होने वालों की तैयार होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रो. विनय पाठक गायब.... एसटीएफ ने की लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी,  मिलने लगे कई घपलों के सुबूत


खाली सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन एक से
एकेटीयू ने काउंसिलिंग के बाद संबद्ध संस्थानों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए विस्तृत कार्यक्रम में जारी कर दिया है। निजी संस्थानों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए विवि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 01 से 15 दिसंबर तक चलेगा। वहीं मैनेजमेंट कोटे से लिए गए प्रवेश का पंजीकरण भी इस पोर्टल पर करना होगा, अन्यथा उनको नामांकन में शामिल नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रार सचिन कुमार सिंह ने जारी पत्र में कहा कि अभ्यर्थी दिशा-निर्देश पढ़कर सूचनाएं दर्ज कराएं क्योंकि बाद में इसमें संशोधन करना संभव नहीं होगा। 

सरकारी कॉलेजों में एमबीए-एमसीए की 457 सीटें खाली
एकेटीयू से संबद्ध प्रदेश के मैनेजमेंट संस्थानों में एमबीए-एमसीए की 457 सीटें खाली हैं। इन संस्थानों में एकेटीयू कैंपस स्थित डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ, इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव एंड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग लखनऊ, इंदिरा गांधी सरकारी प्रबंधन संस्थान लखनऊ, आईईडी होटल मैनेजमेंट, बीआईईटी झांसी, केएनआईटी सुल्तानपुर, यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन नोएडा शामिल हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed