फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers will not have to run to check the copies.

Lucknow News: कॉपी जांचने के लिए शिक्षकों को नहीं लगानी होगी दौड़

Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers will not have to run to check the copies.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों को अब कॉपी जांचने के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी होगी। अगले सत्र से शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए लविवि डिजिटल मूल्यांकन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। लविवि में मंगलवार को कुलपति की लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (लुआक्टा) के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


लविवि कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि डिजिटल मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू होने पर कॉपियों को स्कैन किया जाएगा। इससे न तो कॉपियों को एक से दूसरे स्थान ले जाना पड़ेगा और ना ही शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र तक दौड़ लगानी होगी। ऐसा होने पर शिक्षकों का समय बचेगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। इसकी विशेषता यह भी होगी कि मूल्यांकन करते ही शिक्षकों के खाते में पोर्टल के माध्यम से पारिश्रमिक भी आ जाएगा। बैठक में लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, महामंत्री डॉ. अंशु केडिया सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्थापित होगी खेल परिषद

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय जल्द ही एक खेल परिषद का गठन करेगा। इस परिषद का उद्देश्य खेल गतिविधियों को संस्थागत रूप देना और छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे कॉलेज के शिक्षक

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सत्र से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को अंशकालिक पीएचडी करने की अनुमति दी जाएगी। संबद्ध महाविद्यालयों को शोध केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके मानक निर्धारण के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इससे महाविद्यालय भी शैक्षणिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed