फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers to be appointed in inter colleges

जल्द शुरू होगी आठ हजार शिक्षकों की भर्ती

Tue, 24 Jun 2014 04:16 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
teachers to be appointed in inter colleges

माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 8000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। शिक्षक भर्ती के लिए 40 वर्ष की आयु वाले भी पात्र होंगे।

विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन चाहता है कि जल्द ही शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाए ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर की जा सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है, माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है। शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 40 वर्ष की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा (प्रशिक्षक स्नातक श्रेणी) नियमावली 1983 में संशोधन किया जा चुका है।

लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

teachers to be appointed in inter colleges

माध्यमिक शिक्षा विभाग चाहता है कि अब शिक्षक भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही लिया जाए। इससे आवेदकों को एक साथ कई जिलों में आवेदन करने में आसानी होगी।
 
इसके अलावा उप्र माध्यमिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली में कुछ जरूरी संशोधन की तैयारी भी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक सभी स्तरों पर शिक्षकों की कमी है। प्राथमिक स्तर पर इस कमी को पूरा करने के लिए भी सरकार की कोशिशें जारी हैं।

होगी 1.70 लाख शिक्षामित्रों की भर्ती

teachers to be appointed in inter colleges

प्रदेश के कुल 1.70 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। जिसके पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाएगा।

सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

बेसिक शिक्षा निदेशालय में इस संबंध में उच्चाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है कि शिक्षा मित्रों को बंद और एकल स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।

प्रदेश में मौजूदा समय बंद 4879 और 25,923 एकल (एक शिक्षक वाले) स्कूल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed