{"_id":"5cd32d4bbdec22077654de60","slug":"teachers-still-to-be-deployed-on-the-english-medium-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल गए, पर नहीं हुई शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल गए, पर नहीं हुई शिक्षकों की तैनाती
Thu, 09 May 2019 02:26 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 09 May 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में छह हजार नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल तो खुल गए, पर इनमें अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सत्र 2018-19 में पांच हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का प्रयोग सफल होने के बाद सरकार ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में एक हजार उच्च प्राथमिक और पांच हजार प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।
सरकार ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में एक अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय और पांच प्राथमिक विद्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने 14 मार्च तक सभी से रिपोर्ट भी मांगी थी।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का चयन तो कर लिया पर शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अधिकांश जगह शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते यहां पढ़ाई भी ठप है। उधर, चर्चा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। 23 मई के बाद प्रक्रिया शुरू कर जुलाई में शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी।
किताबें भी नहीं पहुंची
अंग्रेजी माध्यम के करीब 11 हजार स्कूलों में अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं। बच्चे बीते एक महीने से बिना किताबों के ही स्कूल जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक किताबें पहुंच जाएगी।