फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers recruitment reservation news.

टीचर बनने वालों को ये खबर दे सकती है झटका

Wed, 04 Mar 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Mar 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment reservation news.

परिषदीय स्कूलों में मृतक आश्रित कोटे में शिक्षकों की भर्ती का पेंच एक बार फिर से फंस गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने मृतक आश्रित कोटे में टीईटी पास बीएड वालों को शिक्षक बनाने की अनुमति देने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


कहा है कि पूर्व में निर्धारित योग्यता में बदलाव नहीं किया जा सकता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद परिषदीय स्कूलों में मृतक आश्रित कोटे में शिक्षकों की भर्ती रुकी हुई है।
विज्ञापन


एनसीटीई ने यह व्यवस्था दे दी है कि मृतक आश्रित कोटे में बीटीसी वाले ही शिक्षक बनाए जा सकते हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग पहले स्नातक वालों को भी मृतक आश्रित कोटे में शिक्षक बना देता था और बाद में डायटों में प्रशिक्षण दिला देता था। एनसीटीई से नियम बन जाने के बाद मृतक आश्रित कोटे में शिक्षकों की भर्तियां नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग चाहता था कि टीईटी पास बीएड वालों को एनसीटीई इस कोटे में भर्ती की अनुमति दे दे। इसके आधार पर यहां से दो बार पत्राचार किया गया, लेकिन एनसीटीई ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed