फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers recruitment process in last stage.

72,825 शिक्षक भर्ती: अब अंतिम फैसले की बारी

Fri, 16 Jan 2015 12:12 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers recruitment process in last stage.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए चार चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। पात्रों को 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। डायट प्राचार्यों से चौथे चरण की काउंसलिंग के बाद पात्रों की सूची 17 जनवरी की शाम तक मांगी गई है।

विज्ञापन


इसके बाद नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को नामों की सूची देकर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके पहले अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें नियुक्ति पत्र बांटने के संबंध में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए अब तक चार चरणों की काउंसलिंग हुई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने तीन चरणों की काउंसलिंग में करीब 52 हजार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक के लिए पात्र पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे चरण में कितनों को पात्र पाया गया है, इसकी सूची डायट प्राचार्यों से मांगी गई है। इसके आधार पर नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। सचिव बेसिक शिक्षा ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

बंद और एकल स्कूलों में होगी तैनाती

Teachers recruitment process in last stage.

बैठक में एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा के साथ अन्य विभागीय अधिकारी होंगे। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती और प्रशिक्षण देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रशिक्षु शिक्षकों को बंद और एकल स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। यानी ऐसे स्कूल जो बंद चल रहे हैं या जिनमें अभी केवल एक शिक्षक है। बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है।

बैठक में यह देखा जाएगा कि ऐसे कितने स्कूल हैं जिनमें शिक्षकों की संख्या कम है। प्रशिक्षु शिक्षकों को इन्हीं स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

महिला, निशक्त और टॉप मेरिट वालों को सड़क के किनारे वाले स्कूलों तथा इसके अलावा अन्य को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

चौ‌थी काउंसलिंग से पहले जिलों में ये था हाल

Teachers recruitment process in last stage.

महिला सामान्य कला
बांदा 4, बरेली 4, बस्ती 5, बहराइच 7, भदोही 3, चित्रकूट 8, एटा 8, हाथरस 3, जौनपुर 1, कासगंज 3, कुशीनगर 43, लखीमपुर 37, ललितपुर 1, महाराजगंज 13, पीलीभीत 51, प्रतापगढ़ 1, श्रावस्ती 34, सिद्धार्थनगर 11, सुल्तानपुर 2

पुरुष सामान्य कला
औरैया 1, बांदा 1, बरेली 20, बहराइच 5, भदोही 1, एटा 7, गाजियाबाद 1, हमीरपुर 2, जौनपुर 3, कुशीनगर 21, लखीमपुर 16, महाराजगंज 7, मेरठ 1, प्रतापगढ़ 3, सहारनपुर 5, श्रावस्ती 33, सुल्तानपुर 2

महिला सामान्य विज्ञान
औरैया 1, बलरामपुर 35, बहराइच 24, भदोही 2, चित्रकूट 15, एटा 1, गौतमबुद्धनगर 1, गाजियाबाद 1, कानपुर 2, कुशीनगर 7, लखीमपुर 3, ललितपुर 2, महाराजगंज 55, प्रतापगढ़ 2, संतकबीरनगर 14, श्रावस्ती 71, सिद्धार्थनगर 86, सोनभद्र 26, सुल्तानपुर 1

पुरुष सामान्य विज्ञान
अमेठी 1, बलरामपुर 27, बांदा 2, बहराइच 1, भदोही 2, फैजाबाद 1, फतेहपुर 1, फीरोजाबाद 1, जौनपुर 1, कौशांबी 11, कुशीनगर 6, लखीमपुर 1, ललितपुर 1, महाराजगंज 67, मेरठ 1, संतकबीरनगर 18, श्रावस्ती 70, सोनभद्र 46

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed