फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers recruitment in just fifteen days.

यूपी में 47 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द

Thu, 14 Aug 2014 05:12 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers recruitment in just fifteen days.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने 15 दिनों के भीतर माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू कराने की घोषणा की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी और रिक्त पदों की संख्या देखते हुए 47 हजार शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया गया है।

इन भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। मंत्री ने वर्ष 2011 तक नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की भी बात कही।

वे बुधवार को यहां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में ‘छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का प्रयास’ विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। इसमें 13 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन

कुबूली शिक्षा के स्तर में गिरावट

Teachers recruitment in just fifteen days.

मंत्री ने स्वीकार किया कि पहले की तुलना में शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जाएगा जिससे शिक्षक पढ़ाएं और छात्र पढ़ें।

उन्होंने इस बात पर क्षोभ जताया कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक तनख्वाह अधिक पाते हैं लेकिन रिजल्ट अच्छा नहीं आता। इसके विपरीत कम वेतन पाने वाले शिक्षक बेहतर रिजल्ट दिला देते हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि राज्य सरकार ने 1.70 लाख ‌शिक्षामित्रों के समायोजन को भी हरी झंडी दे दी है।

मान्यता नियमों में बदलाव पर विचार

Teachers recruitment in just fifteen days.

महबूब अली ने माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता संबंधी नियमों में संशोधन की बात भी कही। कहा कि अस्थायी मान्यता के प्रावधान 7 (क) की जगह पूर्णकालिक मान्यता 7(चार) को लागू करने पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में वर्षों से जमे लिपिकों को हटाया जाएगा।

मंत्री ने शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से ऐसे लिपिकों की सूची भी देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed