फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers job opportunities in parishadiya schools.

परिषदीय स्कूलों में होगी बंपर शिक्षक भर्ती

Wed, 05 Nov 2014 11:49 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Nov 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
teachers job opportunities in parishadiya schools.

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के पद नए सिरे सृजित किए जाएंगे। उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान/गणित, सामाजिक अध्ययन व भाषा विषय के न्यूनतम तीन शिक्षकों की गणना शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दी गई व्यवस्था के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा संजय सिन्हा ने सोमवार को इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। उनसे कहा गया है कि वे जिलेवार पदों की गणना करते हुए सचिव परिषद कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

स्कूलों के लिए यह है मानक

teachers job opportunities in parishadiya schools.

प्रदेश में 1,54,272 प्राइमरी व 76,782 उच्च प्राइमरी स्कूल हैं। मौजूदा समय प्राइमरी स्कूलों में 4,22,127 तथा उच्च प्राइमरी में 1,61,597 शिक्षकों के पद सृजित हैं।

प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया जा चुका है। इसके आधार पर प्राइमरी स्कूलों में 30 बच्चों पर एक उच्च प्राइमरी में 35 पर एक शिक्षक रखने की व्यवस्था है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि वे पदों की गणना नए मानक के आधार पर कराते हुए जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में विषय के आधार पर पदों की गणना की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed