{"_id":"71455057e6b07ad19f80e1a0fe6625b3","slug":"teachers-call-strike-for-salary-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान भवन पर प्रवक्तओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान भवन पर प्रवक्तओं का प्रदर्शन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
स्ववित्तपोषित डिग्री कॉलेज के प्रवक्ताओं ने 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग को लेकर रविवार को विधान भवन के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी प्रवक्ताओं ने विश्वविद्यालय द्वारा ली जा रही फीस से ही वेतन देने समेत पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि अनुमोदित प्रवक्ताओं का अनुमोदन पत्र व नियुक्ति पत्र विश्वविद्यालय द्वारा प्रवक्ता को दिया जाए साथ ही महाविद्यालय में उसकी नियुक्ति के लिए वितरण प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रवक्तओं को पूरे प्रदेश में मूल्यांकन की सुविधा दिए जाने की भी मांग की।