फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers attendance gives best posting

जितनी ज्यादा हाजिरी, उतनी अच्छी तैनाती

Tue, 28 Jan 2014 08:55 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
teachers attendance gives best posting

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती का पैमाना बदलने जा रहा है। शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाने के तरीके को मानक मानते हुए अब उन्हें तैनाती दी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए शिक्षकों की पांच साल की कुंडली तैयार की जाएगी। मसलन शिक्षकों की स्कूल में उपस्थिति कितनी है, वह बच्चों को कैसी शिक्षा दे रहे हैं, बच्चों के प्रति उनका व्यवहार कैसा है।
विज्ञापन


इसके आधार पर ही शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। वहीं छात्र क्षमता से अधिक लगे शिक्षकों को हटाकर दूसरे स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन फिलहाल 1,54,272 प्राइमरी तथा 76,782 उच्च प्राइमरी स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों में 1,85,729 तथा उच्च प्राइमरी में 1,06,089 शिक्षक हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइमरी स्कूलों में 30 बच्चों पर एक और उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक रखने की व्यवस्था है।

बेसिक शिक्षा परिषद हर साल शिक्षकों को पदोन्नति देने के साथ उनका तबादला भी जिला स्तर पर करती है। शिक्षकों के तबादले को लेकर अक्सर शिकायतें आती रहती हैं।

शासन स्तर पर यह मंथन चल रहा है कि शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया बदल दी जाए। सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक हो चुकी है।


विचार-विमर्श के दौरान यह सुझाव आया है कि तबादले से पहले शिक्षकों की कार्यप्रणाली और उनकी उपस्थिति का अध्ययन जरूर कर लिया जाए। अच्छे आचरण वाले और अच्छी पढ़ाई कराने वाले शिक्षकों को ही अच्छी तैनाती दी जाए।

इस संबंध में शीघ्र ही आदेश जारी करने की तैयारी है। नई व्यवस्था नए शैक्षणिक सत्र यानी जुलाई से लागू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed