फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers and employees of aided secondary schools in UP will get insurance cover department started exercise

UP News: एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, विभाग ने शुरू की कवायद

Sun, 16 Nov 2025 08:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 08:03 AM IST
सार

यूपी में अब एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। 19 नंबवर को शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन
Teachers and employees of aided secondary schools in UP will get insurance cover department started exercise
शिक्षक। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों को नए साल में सामूहिक बीमा सुरक्षा का तोहफा मिल सकता है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद तेज कर दी है। विभाग इस मुद्दे पर शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के भी सुझाव लेगा।

विज्ञापन


एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को पूर्व में सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाता था, लेकिन एक दशक से ज्यादा से इन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। शिक्षकों के अनुसार पूर्व में ग्रेड-पे के अनुसार 167 रुपये महीना उनके वेतन से सामूहिक बीमा के लिए कटौती की जाती थी, पर बाद में इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने हाल ही में शिक्षक संगठनों को पत्र भेजकर कहा है कि एलआईसी ने 2019 में अवगत कराया था कि 2013 से सभी समूह बीमा पॉलिसी बंद की जा चुकी है। इसके बाद 2014 से इसे बंद कर दिया गया। लेकिन हाल ही में एलआईसी ने एडेड विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा के लिए नई ग्रुप टर्म एश्योरेंस स्कीम देने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके तहत बीमा संरक्षण तो दिया जाएगा, लेकिन सेवानिवृत्ति पर कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। शिक्षक-कर्मचारियों की ओर से बीमा सुरक्षा की मांग के क्रम में इस योजना पर विचार के लिए 19 नवंबर को उनके कार्यालय में इसकी बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बैठक में अध्यक्ष व मंत्री को खुद या अपना प्रतिनिधि भेजने को कहा है ताकि सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।

पहले की तरह लागू हो योजना

माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि इस योजना को पूर्व की भांति लागू होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक निर्धारित कटौती की जाए। इससे प्रदेश के 4552 एडेड कॉलेजों के करीब एक लाख शिक्षक-कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण संगठन होने के बाद भी उनके संगठन को इस बैठक में न बुलाए जाने पर नाराजगी भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed